"आरोग्यम" कार्यक्रम में NKD Hospital को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं जनहितकारी सेवाओं के लिए सम्मानित
29 जुलाई 2026 को News18 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित "आरोग्यम" कार्यक्रम में NKD Hospital को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं जनहितकारी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान छत्तीसगढ़ के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। यह उपलब्धि NKD Hospital की पूरी टीम के समर्पण, उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं तथा मरीजों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
हम अपने सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सहयोगियों एवं विश्वास रखने वाले मरीजों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग और विश्वास ने हमें यह गौरव प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
हम भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के अपने संकल्प के साथ समाज की सेवा करते रहेंगे।